फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आरपीएफ जवान के घर छह लाख का डाका

आरपीएफ जवान के घर छह लाख का डाका

Fri, 13 Dec 2013 05:47 AM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 13 Dec 2013 05:47 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। बुधवार की रात थानाक्षेत्र के कूबी गांव में दीवार फांदकर जवान के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को हथियारोें के बल पर बंधक बनाकर नगदी, आभूषण और मवेशी समेत करीब छह लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध पर बेरहमी से पीटा और डीसीएम में सामान भरकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर जागे ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन घेरने में सफल नहीं हुए। पुलिस ने तड़के मौका मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कूबी गांव निवासी धनीराम पुत्र छोटे का एक बेटा धर्मवीर एसएसबी तथा दूसरा बेटा भगवान सिंह आरपीएफ का जवान है। बुधवार रात परिवार के लोग अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। करीब एक बजे दस-बारह बदमाश दीवार कूदकर घर में दाखिल हो गए। किसान धनीराम और छुट्टी पर आए हुए फौजी धर्मवीर को जगाने के बाद गनप्वाइंट पर कवर कर महिलाओं और बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। लूटपाट के विरोध पर पिटाई कर बच्चों को जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन

बदमाशों ने अल्मारी में रखी पचास हजार की नगदी और सोलह तोले सोने के आभूषण के अलावा घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन तथा मवेशी डीसीएम में भर लिए और फरार हो गए। बदमाशों के घर से निकलते ही पीड़ित परिवार ने शोर मचा दिया। जिससे गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी की, लेकिन तब बदमाश दूर निकल चुके थे। डकैती की सूचना से थाने में हड़कंप मच गया। नींद से जागी पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार से बदमाशों के हुलिए आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed