{"_id":"45-25513","slug":"Amroha-25513-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी सिपाही ने मचाया खूब उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी सिपाही ने मचाया खूब उत्पात
Amroha
Updated Sat, 09 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। नशे की हालत में बावर्दी सिपाही ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक से गाली-गलौज की। विरोध करने पर यात्रियों को पीटा। गुस्साए यात्रियों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी और उसे बस में डाल ले गए। पुलिस ने पीछा कर बस रुकवाई और सिपाही को छुड़ाया।
वर्दी को शर्मसार करने वाली घटना शुक्रवार शाम चौपला पुलिस चौकी के ठीक सामने मेरठ अड्डे पर हुई। रूहेलखंड डिपो की दिल्ली जा रही रोडवेज बस वहां आकर रुकी। इसी दौरान डग्गामार बस के स्टाफ के साथ बात करे सिपाही ने डंडा उठाया और बस के अगले हिस्से पर मारते हुए बस हटाने को कहा। चालक ने सवारी उतारने का अनुरोध किया। नशे की हालत में सिपाही परिचालक से भिड़ गया। सवारियों ने आग्रह किया, तो उनके साथ मारपीट की। आक्रोशित सवारियों ने सिपाही को पकड़कर उसे जमकर पीटा और बस में डाल लिया। चालक ने बस आगे बढ़ा दी। बताते हैं कि सूचना पर दो दरोगा और कई सिपाही बाइकों पर दौड़े और जुबिलेंट फैक्ट्री के निकट बस रुकवाई। उन्हें देख बस में सवार यात्री भड़क गए और निशेड़ी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाया और सिपाही को गाड़ी में डालकर थाने ले गई। देर रात तक आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की सूचना नहीं थी।