{"_id":"45-25502","slug":"Amroha-25502-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव
Amroha
Updated Fri, 08 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। देहात थाना क्षेत्र के चाऊपुरा गांव में गुरुवार सुबह बच्चों के बीच क्रिकेट मैच में मामूली झगड़े ने बड़ों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पथराव में सात लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने पंद्रह लोगोें के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
गुरुवार की सुबह गांव में बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। जिनके बीच मारपीट हो गई। इसे लेकर मुसर्रत और इतवारी के परिवार आमने-सामने खड़े हो गए। बकौल पुलिस, दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। जमकर लाठी डंडे चले। गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में मुुसर्रत व उसका बेटा मुशाहिद, पत्नी हसीना, कल्लो, शबनम, सोनम, शब्बू, इतवारी तथा जफर अली घायल हो गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल बीच बचाव कराकर टकराव निपटाया। आननफानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष के पंद्रह लोगोें के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की है।