{"_id":"45-24677","slug":"Amroha-24677-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो छात्र ने कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने डांटा तो छात्र ने कर ली खुदकुशी
Amroha
Updated Thu, 03 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
मंडीधनौरा। घर में रखा मैंथा ऑयल चोरी से बेचने पर मां ने डांटा तो छात्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बुधवार को निकटवर्ती गांव में एक खेत में पड़ा मिला। बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव कर्मपुर निवासी पंकज (15) नगर के गांधी इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। बताया जाता है कि छात्र ने चोरी से घर में रखा मैंथा आयल बेच दिया था। इसकी जानकारी होने पर मां ने उसे डांट दिया। डांट से क्षुब्ध छात्र मंगलवार की अपराह्न चार बजे घर से चला गया। शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को निकटवर्ती गंाव मुर्गुपुर के एक ग्रामीण ने अपने खेत में किसी किशोर की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस तथा किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लाश को देखते हुए परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। शव कर्मपुर के छात्र का था। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव उनको सौंप दिया।