{"_id":"45-17844","slug":"Amroha-17844-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ वकीलों ने खोला मोरचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ वकीलों ने खोला मोरचा
Amroha
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। चंदौसी के कचहरी परिसर में वकील और पुलिस की भिड़ंत पर शुक्रवार को अमरोहा में भी अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए वकीलों ने दोषी पुलिस कर्मियों को जल्द गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी। प्रदर्शन के दौरान कहा कि साथियों का उत्पीड़न हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शुक्रवार को न्याय भवन परिसर में बार एसोसिएशन की बैठक में बोलते अध्यक्ष डीपी सिंह ने चंदौसी में वकील के साथ मारपीट की घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताया। उन्होंने दोषी सिपाहियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। सचिव एसपी सिंह बोले कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। न्यायिक कार्य से विरत वकीलों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर घटना में जल्द ऐक्शन नहीं लिया गया तो सड़कों पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन के दौरान हाफिज इकरार, जयप्रकाश यादव, नरोत्तम सरन, सलीम खां, मनु शर्मा, कपिल चिकारा, कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विवेक नारायण, आदिश सैफी, अमित जैन, पंकज कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में भी चंदौसी प्रकरण की निंदा की गई। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग की। इस दौरान तहसील बार अध्यक्ष पुष्कर लाल गुप्ता, गौरव गोयल, मंसूर अहमद, लेखराज सिंह, हबीब अहमद, फुरकान अहमद, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।