{"_id":"45-17705","slug":"Amroha-17705-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले पर टोल टैक्स बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले पर टोल टैक्स बंद
Amroha
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। अब इसे मेला समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के उल्लंघन के बाद उठाया गया कदम कहें अथवा लोगों को होने वाली असुविधा। या फिर ठेकेदार के दुखड़ा रोने पर आनन-फानन में लिया गया फैसला। जिलाधिकारी ने तिगरी में लगे गंगा मेले में प्रवेश से पूर्व लगे टोल बैरियर पर वसूली को बंद करा दिया। उधर, डीएम की सख्ती के बाद हालात तेजी से बदले और जिला पंचायत ने मेला समिति की बैठक बुला डाली। शनिवार की देर रात्रि समाचार लिखे जाने तक टोल बैरियर पर वसूली बंदी थी और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात।
हर बार जिला पंचायत द्वारा तिगरी में लगने वाले गंगा मेले के लिए टोल टैक्स का ठेका दिया जाता है। इस बार भी यह ठेका नौ लाख 22 हजार मेें दिया गया है। जिला पंचायत की मेला समिति में हुई बैठक में इस बार मेले मेें पास देने का अधिकार एडीएम को सौंपा गया था। आरोप है कि इसके बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य के विजिटिंग कार्डनुमा सफेद पास बड़ी संख्या में वाहन चालकों को दे दिए गए। इसके अलावा एडीएम ने हरे रंग के पास जारी किए। शनिवार को देवोत्थान पर वाहनों का रेला उमड़ा तो इनमें अधिकांश पासधारक थे। यह देख ठेकेदार की हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि इसी बीच अपरान्ह साढ़े तीन बजे एडीएम के निर्देश पर टोल बैरियर पर आए मेला मजिस्ट्रेेट मोहम्मद नईम ने सफेद कार्डों को अवैध करार दिया। इसी दौरान मेले में गंगा पूजन को जा रहे डीएम रंजन कुमार टोल बैरियर पर भीड़ लगी देख रुक गए। बताते हैं कि वहां मौजूद ठेकेदार ने उनके समक्ष दुखड़ा रोया कि जिला पंचायत ने आधे से अधिक लोगों को पास दिए हुए हैं। इस पर डीएम को गुस्सा आ गया और उन्हें वहां वसूली बंद करने की हिदायत दे डाली और फोर्स तैनात करा दी। इसकी जानकारी होते ही देर शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश आर्य ने मेला समिति की बैठक भी बुलाई। रविवार को फिर बैठक होगी। फिलहाल वसूली स्थगित है। वहीं डीएम ने बताया कि उन्होंने टोल बैरियर पर वसूली बंद नहीं कराई है। रूटीन चेकिंग अवश्य की थी। उन्होंने बताया कि सफेद कार्डों के संबंध में एडीएम को जांच सौंपी गई है।