{"_id":"45-17531","slug":"Amroha-17531-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिराने के मामले में जमकर चले लाठीडंडे, फायरिंग, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिराने के मामले में जमकर चले लाठीडंडे, फायरिंग, चार लोग घायल
Amroha
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सैदनगली। चकबंदी विभाग के लापरवाह कर्मचारियों ने मकान के बीचोंबीच रास्ता दे दिया। जब लोगों ने मकान के अंदर से निकलना शुरू किया,तो दीवार खड़ी कर दी, लेकिन जाटवों ने एकत्र होकर मकान पर धावा बोल दिया और दीवार को गिरा दिया। इस दौरान जमकर लाठीडंडे चले और फायरिंग भी हुई,जिसमें चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर निवासी विजयपाल पुत्र खचेडू का मकान गांव से बाहर बना हुआ है। चकबंदी के दौरान कर्मचारियों ने मकान के बीच में रास्ता छोड़ दिया। इस पर एतराज जातते हुए रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी,तो लोगों ने ख्ेात से निकलना शुरू कर दिया। यहां भी दीवार खड़ी कर दी। चार दिन पहले दीवार को गिरा दिया था। पुलिस में शिकायत की,तो पुलिस ने दीवार को बनवा दिया, लेकिन रविवार की दोपहर में एक पक्ष के लोगों ने एकत्र होकर मकान पर धावा बोल दिया और दीवार को गिराते हुए मारपीट शुरू कर दी। जमकर पीटा, फायरिंग भी हुई,जिसमें शीशपाल, वीर सिंह, विजयपाल, बलवीरी देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।