फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव

श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर तनाव

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में कांकरसराय मार्ग पर श्मशान भूमि पर कब्जे का प्रयास और दो वर्गों के बीच तनातनी की खबर ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए। मिट्टी उठाने पर एक पक्ष ने विरोध जताते हुए हंगामा कर डाला। जिसपर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। सुलह के प्रयासों के बीच हालातों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया शाह में स्थित शमशान भूमि के अगले हिस्से में इंटर कालेज है। इसी स्कूल की चहारदीवारी के निर्माण के दौरान ही ठीक पीछे वाली श्मशान भूमि पर जेसीबी से मिट्टी खोद लिए जाने की खबर पर दूसरे वर्ग के तमाम लोग जमा हो गए। कब्जे की आशंका जताते हुए विरोध करने लगे। हंगामे पर दोनों ओर से भीड़ जमा हो गई। भनक लगते ही पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने दौड़ लगा दी और तहकीकात में जुट गए।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधन द्वारा जानकारी से ही इंकार पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। श्मशान भूमि पक्ष के लोग लगभग पचास से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी खोद लेने और प्रबंधन की अनभिज्ञता पर असंतोष जताने लगे। अधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर लौटाने पर श्मशान भूमि देखरेख कमेटी ने वार्ड सभासद के घर मीटिंग बुला ली। देर रात तक दोनों पक्षों में वार्ता जारी थी। उधर, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सहमति बनाने के प्रयास में जुटे थे। एसडीएम का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed