फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सपा की गुंडई का मुंहतोड़ जवाब देंगे भाजपाई

सपा की गुंडई का मुंहतोड़ जवाब देंगे भाजपाई

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ढबारसी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद चेतन चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सपा की गुंडई का मुंहतोड़ जवाब दें। भाजपा सपा कार्यकर्ताओं की बदतमीजी को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दारोगा के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ढबारसी में बस स्टैंड पर चेतन चौहान का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने, तो उम्मीद थी कि प्रदेश को युवा मुख्यमंत्री का लाभ मिलेगा और विकास की नई योजनाएं शुरू हाेंगी, लेकिन सपा के सात माह के कार्यकाल में प्रदेश में बाइस दंगे हो चुके हैं, जो सरकार की विफलता है। कार्यकर्ता अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं आने वाला समय भाजपा का है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस चौकी इंचार्ज के साथ जो घटना हुई, वह निंदनीय है। इसका विरोध किया जाता है। चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रेमदत्त गौड़ ने की और संचालन रामपाल सिंह खडगवंशी ने किया। इस मौके पर अनिल गर्ग, सतीश अग्रवाल, हरपाल, जयपाल, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed