फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भाईदूज पर मायके जा रही महिला को लूटा

भाईदूज पर मायके जा रही महिला को लूटा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ढबारसी। भैयादूज पर पति के मायके जा रही बाइक सवार महिला से सशस्त्र बदमाशों ने आभूषण-नगदी लूट लिया। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह पीड़ित दंपति को फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नियावली निवासी सतवीर पुत्र महिपाल अपनी पत्नी कुसुम को बाइक पर सवार कर भैयादूज के पर्व पर गुरुवार को ससुराल गांव दड़ियाल ले जा रहा था। गांव दमगड़ा के निकट अपरान्ह एक बजे दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने हथियारों केबल पर उन्हें रोक लिया। बदमाश दंपति को पास के बाग में ले गए। वहां तमंचे केबल पर महिला के सोने के कुंडल, नथ, हसली, पाजेब तथा पति से 1500 नगद एक मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति को बुरी तरह पीटा और बाद में बाइक की चॉबी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। सूचना मिलने पर मौकेपर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश नहीं की। आरोप है कि पुलिस ने दंपति को कार्रवाई करने की मांग पर फटकार कर भगा दिया। इस संबंध में आदमपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार का कहना है कि इस लूटकांड की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित दंपति थाने में तहरीर देंगे तो अवश्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed