{"_id":"45-17465","slug":"Amroha-17465-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मिलेंगी आन लाइन बैंकिंग सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे मिलेंगी आन लाइन बैंकिंग सुविधाएं
Amroha
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रिजर्व बैंक ने ग्रामीण अंचलों में घर-घर तक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नई कवायद शुरू की है। रिजर्व बैंक के निर्देश पर 16 सौ से 2 हजार की आबादी वाले गांवों में बैंक प्रतिनिधि तैनात किए जाएंगे। आनलाइन इलेक्ट्रानिक मशीन से गांवों के उपभोक्ता लेनदेन कर सकेंगे।
ग्रामीणों को एकाउंट खोलने या पैसों के लेनदेन करने के लिए बैंक या इधर उधर जाने की जरूरत नहीं हैं। बैंक प्रतिनिधि आपके घर पर ही आपको ये सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिं ग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नई मुहिम शुरू की है। मुहिम के तहत सोलह सौ दो हजार की आबादी वाले गांवों में बीसी यानि बैंक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे। बैंकों ने इसके लिए जनपद के 76 गांव का चयन किया है। ग्रामीण आनलाइन मशीन के माध्यम से एकाउंट खोलने से लेकर पैसों का लेनदेन भी कर सकेंगे।
मशीन से होगी बैंकिंग
गांव में तैनात बैंक प्रतिनिधि को आनलाइन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मशीन बैंक की मुख्य शाखा से कनेक्ट रहेगी। मशीन में एक साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। जिसमें एटीएम सुविधा भी रहेगी। उपभोक्ता का एटीएम और बैंक प्रतिनिधि के कार्ड लगने पर ही वह मशीन चालू होगी। बैंक प्रतिनिधि बैंकों की तरह दस से तीन बजे तक काम करेगा।
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। 16 सौ से 2 हजार की आबादी वाले 76 गांवों में बैंक प्रतिनिधि तैनात किए जाएंगे। आनलाइन मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं की सारी सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
एमएजेड हसन जिला अग्रणी प्रबंधक