{"_id":"45-17420","slug":"Amroha-17420-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 87 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 87 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
Amroha
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 87 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। गत वर्ष 80 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने पर परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2012-13 की बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियों का खाका खींचा है। बोर्ड परीक्षा में करीब 47 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। गर्त वर्ष की तुलना में 3600 बच्चों का इजाफा हुआ है। परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। जिले के 87 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें राजकीय इंटर कालेज, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन कालेज शामिल किए गए हैं। गत वर्ष 80 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई गई थी। जिन कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उन कालेजों में मौजूदा संसाधनों की जांच कराई जा रही है। तीनों तहसीलों के एसडीएम ने कालेजों का निरीक्षण कर मानकों की जांच शुरू कर दी है। जांच में मानक सही न मिलने पर कालेज परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो जाएंगे। परीक्षा प्रभारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 87 कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।