{"_id":"45-17370","slug":"Amroha-17370-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने महापंचायत कर दी प्रशासन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने महापंचायत कर दी प्रशासन को चेतावनी
Amroha
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि यदि 16 नवंबर तक चीनी मिलों की पर्चियां किसानों के घर नहीं पहुंचीं तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उन्होंने मिल प्रबंधन की बेरुखी और प्रशासन की ढुलमुल नीति पर नाराजगी जाहिर की।
शनिवार को यहां 132 केवी बिजलीघर पर आयोजित भाकियू की महापंचायत में चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन ने वादा किया था कि पहली नवंबर से चक्का घूम जाएगा, लेकिन अभी तक मिलें चालू नहीं हो सकी हैं। इससे किसान परेशान हैं। वे औने पौने दाम में गन्ना कोल्हुओं पर बेच रहे हैं। इसके अलावा खेत खाली नहीं होने के कारण गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि 16 नवंबर तक गन्ना पर्चियां नहीं मिलीं तो किसान कुछ भी कर गुजरने से नहीं चूकेंगे। जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने उनकी बात जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों को बिजली के लिए बार-बार गुहार करनी पड़ रही हैं। जिलाध्यक्ष महावीर सिंह ने किसानों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग उठाई। दानवीर सिंह पिंटू, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अशोक प्रधान, जमील अहमद, भगवंत सिंह, देवेंद सैनी, सुरेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, काले चौहान, डा. सुरेश, नरेंद्र सिंह आदि रहे। इस दौरान काफी फोर्स तैनात रही।