Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   युवती की हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी लाश

युवती की हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी लाश

Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कपड़े से युवती का गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को हाईवे किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इतना ही नहीं चेहरे पर तेजाब भी डाल दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवती के साथ गैंगरेप की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट के करीब गांव मोहम्मदाबाद के सामने झाड़ियों में हरे रंग की सलवार और लाल कुर्ता पहने करीब 20-25 वर्ष की युवती की लाश पड़ी थी। सुबह ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने हाईवे पर गश्त कर रही मोबाइल पुलिस को इसकी सूचना दी। दो किमी दूरी पर अपने थाना क्षेत्र में ब्रजघाट चौकी पुलिस को भी इत्तला दी गई। बाद में सीओ सर्वानंद यादव और एसओ आरपी यादव के निर्देश पर सुबह 10 बजे चौकी प्रभारी जसवीर सिंह वहां पहुंचे। मृत युवती के गले पर कपड़ा बंधा हुआ था। पास ही तेजाब की खाली प्लास्टिक की केन भी पड़ी थी। हाईवे और झाड़ियों के बीच में हरे रंग का दुपट्टा पड़ा था। लाश की पहचान छिपाने के लिए ही उस पर तेजाब उड़ेला गया लेकिन कार की बैटरी का होने की वजह से वह अधिक असर नहीं कर सका। हालांकि मृतका का चेहरा काला पड़ने लगा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि कहीं और हत्या करने के बाद ही लाश को गजरौला थाना क्षेत्र में डाला है। लेकिन युवती के साथ गैंगरेप की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। गर्दन के अलावा शरीर पर कहीं कोई निशान नहीं था। झाड़ियों में हेयरबैंड भी पड़ा था। बाल बिखरे हुए थे, आंखें खुली थीं। हाईवे पर युवती का शव दिल्ली की दिशा से आने वाली साइड में फें का गया था। इससे साफ जाहिर है कि युवती को दिल्ली की दिशा से लाए होंगे। पुलिस का मानना है कि मृतका दिल्ली, मेरठ, गढ़, हापुड़ या फिर गाजियाबाद क्षेत्र की हो सकती है। उसे गाड़ी में लाने वाले लोग यहां फेंककर आसानी से भाग निकले। सभी थानों की पुलिस के लिए सुबह ही मैसेेज फ्लेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed