{"_id":"45-16852","slug":"Amroha-16852-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगावां में किसान को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगावां में किसान को गोली मारी
Amroha
Updated Wed, 24 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांवा सादात। नकाबपोश हमलावरों ने रात में किसान को घर से बुलाकर गोली मार दी, हमले में वह बुरी तरह लहूलूहान हो गया। घायल को मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं, परिजनों द्वारा रंजिश से इंकार किए जाने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कैलबकरी मिलक में बीती रात जयदेव सिंह पुत्र श्रीराम सिंह घर में सो रहा था। आधी रात करीब बारह बजे दो नकाबपोशों ने आवाज देकर बाहर बुलाया। जब तक वह कुछ समझ पात, इसी दौरान युवकों ने तमंचे से जयदेव पर गोली दाग दी। सीने व पेट में गोली लगने से जयदेव लहुलूहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज पर परिजन मौके पर दौड़ पड़े। इसी बीच हमलावर फरार हो गए। थाना पुलिस को सूचना देकर परिजन आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले आए, लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। आपरेशन के बाद गोलियां निकलने से घायल की हालत में सुधार है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि परिजनों ने रंजिश से साफ इंकार किया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।