फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   झम्मनलाल डिग्री कालेज में फिर बवाल

झम्मनलाल डिग्री कालेज में फिर बवाल

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Amroha
Amroha Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। झम्मनलाल डिग्री कालेज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। कालेज स्टाफ और छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र चोटिल हो गया। घायल छात्र की तबियत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कालेज में बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली में भी प्रदर्शन किया। इस दौरान कई थानों से फोर्स भी मंगानी पड़ी।
विज्ञापन

मालूम रहे कि गुरुवार को छात्रों ने परीक्षा शुल्क कम करने की मांग को लेकर कालेज में हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शुक्रवार को दस बजे बातचीत आ आश्वासन दिया था। लेकिन इससे पहले ही कालेज में फीस काउंटर खुल गया। इस पर छात्र भड़क गए और काउंटर बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसी बात को लेकर कालेज स्टाफ और छात्र आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक छात्र चोटिल हो गया। इससे छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अन्य साथी घायल छात्र फरीद को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसी बीच एसडीएम रतीराम और सीओ जितेन्द्र सिंंह भी अस्पताल पहुंच गए और किसी तरह से छात्रों को समझाया। हंगामे को देख गजरौला, सैदनगली, रहरा चौकी और जिला मुख्यालय से भी फोर्स मंगाई गई। सीओ ने बताया कि छात्र की हालत ठीक है और मामले को भी शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed