{"_id":"45-16753","slug":"Amroha-16753-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडे़ कंटेनर में घुसी रोडवेज, अठारह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडे़ कंटेनर में घुसी रोडवेज, अठारह घायल
Amroha
Updated Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। चालक की लापरवाही से दिल्ली से बरेली जा रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस खड़े कंटेनर में जा घुसी। तड़के अंधेरे में हाईवे पर हुए हादसे से रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 18 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए।
हादसा शुक्रवार की तड़के लगभग साढ़े चार बजे दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 24 पर मोगा ढाबे के निकट हुआ। यहां हाईवे पर पहले से ही एक कंटेनर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान दिल्ली की दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस साइड मारते हुए उसमें जा घुसी। तेज धमाके के साथ ही ढाबे पर खड़े अन्य वाहनों के चालक सड़क की ओर दौड़े। भीतर कई यात्री कराह रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से बरेली जा रही थी। हादसे के बाद चालक और परिचालक भाग निकले थे। तात्कालिक उपचार न मिलने की वजह से घायल बस में ही तड़पते रहे। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता और एंबुलेंस चालक भूरा अपनी जिप्सी लेकर आया और पांच घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। बताते हैं कि गाड़ी में सवार 18 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें चार महिलाएं भी थीं। 13 यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले और निजी चिकित्सकों के यहां मरहम-पट्टी कराकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सीएचसी में अखलाक अहमद, आसिफ हुसैन निवासी गांव लखीमपुर तहसील बिलासपुर (रामपुर), इरशाद अहमद निवासी मुबारकपुर (रामपुर), इकबाल अहमद निवासी मिलक (रामपुर) तथा अकरम निवासी बहेड़ी (बरेली) ने बताया कि बस चालक म्यूजिक सिस्टम पर भजनों की कैसेट लगाकर झूम रहा था। इतना ही नहीं उसने मस्ती में आकर चलती बस में ही स्टेयरिंग पकड़कर डांस करना शुरू कर दिया और हादसा हो गया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।