{"_id":"56ee410d4f1c1b3327f14d54","slug":"amar-ujala-intellectual-talent-search-exam-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में चार तक होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा में चार तक होगा रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और वीआर क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बौद्धिक प्रतिभा खोज परीक्षा 2015 में चयनित छात्र अब चार अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकेंगे। वीआर क्लासेस के प्रबंध निदेशक वैभव राय ने पंजीकरण तिथि बढ़ाए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से 21 दिसंबर 2015 के बीच देहरादून समेत गढ़वाल मंडल के विद्यालयों में परीक्षा आयोजित की गई थी। पूर्णत: निशुल्क परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को 29 फरवरी तक वीआर क्सासेस में एक वर्ष की कोचिंग के लिए पंजीकरण कराना था। लेकिन बोर्ड परीक्षा के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं।
विज्ञापन
इसलिए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी गई है। निदेशिका रितु कुकरेती ने बताया कि पंजीकरण के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और दसवीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी लानी जरूरी है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुल्क में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन