{"_id":"56dd43aa4f1c1b1f7e8b4569","slug":"amar-ujala-astrology-camp-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी की दुश्वारियां दूर करेंगे एस्ट्रो अंकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी की दुश्वारियां दूर करेंगे एस्ट्रो अंकल
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
ज्योतिष पवन सिन्हा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में एस्ट्रो अंकल के नाम से मशहूर ज्योतिष पवन सिन्हा आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन
उनके साथ ही सेलिब्रिटी ज्योतिर्विद एवं टैरो कार्ड रीडर जया मदान भी वास्तु और ज्योतिषीय समस्याओं का निवारण करेंगी। 13 और 14 मार्च को होने वाले ज्योतिष महाकुंभ के लिए पंजीकरण का आंकड़ा रविवार को 900 पार कर गया।
एस्ट्रो अंकल से मिलेंगे आप
12 वर्ष की आयु से साधना करने वाले एस्ट्रो अंकल पवन सिन्हा ने अध्यात्म की तलाश के लिए गंगोत्री से लेकर तपोवन और कुमाऊं के कई पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय तक साधना की। आज वह देश के कोने-कोने में एक जाना पहचाना नाम है।
विज्ञापन
अध्यात्म और जिंदगी की दुश्वारियों को दूर करने में उन्हें महारत हासिल है। उनका मानना है कि अध्यात्म से भीतर की शक्ति को बेहतर तरीके से पहचाना जा सकता है। अपने फॉलोअर्स के लिए वह देश दुनिया में सत्संग और मेडिटेशन कैंप आयोजित कराते हैं।
विज्ञापन
उनकी खास बात यह भी है कि वह ज्योतिष को अत्याधुनिक तरीकों से जनता तक पहुंचाने में माहिर हैं। सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पवन सिन्हा अमर उजाला के ज्योतिष महाकुंभ में 13 मार्च को ग्राफिक एरा विवि और 14 मार्च को होटल सैफ्रॉन लीफ में मौजूद रहेंगे।
वास्तु की भी एक्सपर्ट हैं सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जय मदान
आपने अक्सर टीवी पर जया मदान को देखा और सुना होगा। दिल्ली की रहने वाली फेमिली गुरु जया मदान देश की प्रसिद्ध ज्योतिर्विद और वास्तु विशेषज्ञ मानी जाती हैं। बचपन से ही अध्यात्म सीखने वाली जया मदान को बीते 15 साल से ज्योतिष की दुनिया की बेताज बादशाह हैं।
उनकी खास बात यह है कि उन्हें प्राकृतिक तौर पर बचपन के दिनों में ही टैरो कार्ड रीडिंग का अभ्यास हो गया था। आज टैरो, ज्योतिष, अंकज्योतिष और वास्तु में उन्हें खूब महारत हासिल है। देश के तमाम बड़े उद्योगपतियों और बिजनेसमैन के बीच उनकी अलग पहचान है।
सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर जया मदान अमर उजाला के ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क सलाह देंगी। अगर आप उनसे मिलना चाहते हैं तो शिविर के लिए जल्द पंजीकरण कराएं।
जल्दी करें, कहीं मौका हाथ से न निकल जाए
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के लिए पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक अमर उजाला कार्यालय में करीब 600 और ग्राफिक एरा विवि में करीब 400 पंजीकरण हो चुके हैं। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ज्योतिषियों से मिलने का मौका दिया जाएगा।
अगर आपने अभी तक निशुल्क पंजीकरण न कराया हो तो जल्द से जल्द अमर उजाला कार्यालय या ग्राफिक एरा विवि में आकर पंजीकरण करा सकते हैं। 13 मार्च को ग्राफिक एरा विवि में सुबह ठीक दस बजे से महाकुंभ में ज्योतिष मिलने शुरू हो जाएंगे, लिहाजा समय का जरूर ख्याल रखें।
यह सेलिब्रिटी ज्योतिष भी होंगे शामिल
अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष बेजन दारूवाला, उनके बेटे नस्तूर दारूवाला, विश्वविख्यात पंडित सतीश शर्मा, उनकी पत्नी ज्योतिर्विद पद्मा शर्मा, अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष पंडित केए दूबे पद्मेश, अमर उजाला के राशिफल कॉलम के कॉलमिस्ट पंडित विनोद त्यागी, दिल्ली से गुडलक गुरू, सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर शिवानी खेतान, जयपुर की प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर मशहूर टैरो कार्ड रीडर मां त्रिशला, हिमाचल प्रदेश से पंडित लेखराज शर्मा, प. बंगाल से ज्योतिषाचार्य प्रो. पीआर हालदार, डा. लावण्या चक्रवर्ती अपने ढंग से अनूठे पाद रेखा विशेषज्ञ गीतानंद सरस्वती, मध्य प्रदेश के आचार्य राजेश जैसे 100 से अधिक ज्योतिष महाकुंभ में शामिल होंगे।