{"_id":"67c47aa71416a318aa01bc0e","slug":"thumk-thumk-jab-hitche-tu-pahari-bato-maa-chham-chhama-payal-almora-news-c-232-1-shld1002-124954-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ठुमक-ठुमक जब हिटछे तू पहाड़ि बाटो मां छम-छमा पायल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ठुमक-ठुमक जब हिटछे तू पहाड़ि बाटो मां छम-छमा पायल...
विज्ञापन
राउमावि पौधार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। विद्यार्थियों ने ठुमक-ठुमक जब हिटछे तू पहाड़ि बाटो मां छम-छमा पायल घुंघुरु बाजनी तेरो खुटो मां.., स्वर्ग तारा हाइ जुनैली राता को... समेत कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा ने कहा कि देश के निर्माण में बच्चों की भूमिका अहम है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका विधि साह ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। कौशलम शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हस्तशिल्प, काष्ठ कला उत्पादों सहित स्थानीय हरी सब्जी, घी समेत अन्य खाद्य सामग्री का स्टाल लगाया। वहां पर कैलाश चंद्र तिवारी, शंकर मेहता, कीर्ति राजपूत, गिरीश चंद्र सनवाल, डॉ. नमिता पंत, शांति गौतम आदि मौजूद रहे।
फोटो-02एएलएम05पी-राउमावि पौधार के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।