फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Women blocked the highway by herding animals onto it

Almora News: हाईवे पर पशुओं को हांककर महिलाओं ने लगाया जाम

Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women blocked the highway by herding animals onto it
द्वाराहाट के त्रिमूर्ति चौक पर लावारिस मवे​शियों के साथ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पहाड़ में खेती को लावारिस पशुओं से हो रहे नुकसान से परेशान महिलाओं का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उक्रांद महिला ब्लॉक इकाई के नेतृत्व में विभिन्न गांवों की महिलाएं सैकड़ों लावारिस मवेशियों को लेकर त्रिमूर्ति चौक पहुंचीं और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में एसडीएम के आश्वासन के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि वे कठिन परिस्थितियों में खेती कर अपनी आजीविका चला रही हैं। सिंचाई की सुविधा नहीं होने के कारण अधिकांश खेती मानसून पर निर्भर है। इसके बावजूद मेहनत से तैयार की गई फसल को लावारिस पशु चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए पूर्व में दो-तीन बार तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन भेजे गए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाल विनोद जोशी और एसडीएम सुनील कुमार राज मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से वार्ता में आश्वासन दिया कि लावारिस पशुओं की टैगिंग और सत्यापन का कार्य तत्काल शुरू कराया जाएगा। साथ ही अंतरजनपदीय गोशालाओं से संपर्क कर मवेशियों को गोसदन भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इस आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शन में हाट, बमनपुरी, कौला, कालीखोली, सलालखोला, पूजाखेत, बूंगा, ध्याड़ी, जामड़, दैरी, विजयपुर और घगलोड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल रहीं। उक्रांद महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना अधिकारी, राधा किरौला, चंपा भट्ट, कविता रौतेला, मीना साह, हेमा रावत के अलावा पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, सुशील साह, हरेंद्र नायक, वीरेंद्र बजेठा, गोविंद अधिकारी, भरत लाल साह, बहादुर सिंह बिष्ट, जोधा सिंह बिष्ट, किशन सिंह राणा और प्रमोद साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed