फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political news in district.

Almora News: धौलादेवी ब्लाक में वरीयता वोट से निकला परिणाम, कांग्रेस प्रत्याशी लीला बनी विजेता

Fri, 15 Aug 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 15 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
अल्मोड़ा। जिले धौलादेवी ब्लाक में ब्लाक प्रमुख का चुनाव सबसे रोचक रहा। यहां तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना से ब्लाक प्रमुख का परिणाम निकालना पड़ा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को लीला को विजयी घोषित किया गया। भाजपा की बागी चित्रलेखा सिंगवाल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

धौलीदेवी विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की 40 सीटें हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी लीला, भाजपा की बागी चित्रलेखा सिंगवाल और भाजपा प्रत्याशी आशा नेगी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। मत गणना के बाद भाजपा की आशा नेगी को सबसे कम सात मत मिले। जबकि कांग्रेस की लीला और भाजपा की बागी सिंगवाल को भी 12 मत मिले। दोनों के बीच मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद आरओ ने तीसरे राउंड की काउंटिंग में वरीयता गणना से लीला को विजयी घोषित किया। लीला की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं भाजपा और भाजपा के बागी समर्थकों के चेहरे पर मायूसी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस सीट पर भाजपा की हार के पीछे अंदरूनी कलह मानी जा रही है। क्याेंकि यहां पर अगर भाजपा में बगावत न होती तो उसकी आसानी से सीट निकल जाती। भाजपा की बागी प्रत्याशी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी से ज्यादा मत प्राप्त कर अपनी ताकत दिखाई है। धौलादेवी ब्लाक से ज्येष्ठ उप प्रमुख के निर्दलीय प्रत्याशी प्रयाग बिष्ट निर्विरोध ज्येष्ठ प्रमुख बने हैं। कनिष्ठ प्रमुख बसंत बल्लभ जोशी ने भी निर्दलीय जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में फूट होने से कांग्रेस को फायदा
अल्मोड़ा। भाजपा में फूंट से धौलादेवी ब्लाक में कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा के बड़े नेता यहां पर बागी और समर्थित प्रत्याशी के बीच तालमेल नहीं बैठा पाए। भाजपा में फूट का फायदा इस सीट पर कांग्रेस ने खूब उठाया। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी इस सीट को जीतने के लिए दिन रात एक कर दिए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed