फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Notice of LI in Almora

दो औद्योगिक और वाणिज्य प्रतिष्ठानों को भेजे गए नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Notice of LI in Almora
अल्मोड़ा। श्रम विभाग द्वारा औद्योगिक और वाणिज्य प्रतिष्ठानों में कोविड-19 के तहत सुरक्षा मानकों की जांच का कार्य जारी है। अब विभाग ने जिले में दो और प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे हैं। दो के साथ ही कुल 17 प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। मानकों के अनुरूप अन्य प्रतिष्ठानों को भी विभाग चिह्नित करने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइन के तहत श्रम विभाग की ओर से जिले में वाणिज्य, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। गाइडलाइन के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों के सूचना-पठ में सुरक्षा संबंधित मानकों की न लिखे हों। किसी भी कर्मचारी के वेतन का मामला लंबित हो, किसी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव या क्वारंटीन अवधि में 28 दिनों का अवकाश वेतन समेत नहीं दिए जाने की दशा में प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों के तहत एक माह से श्रम विभाग की ओर से प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। पिछले दिनों 15 प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस भेजे गए थे। इसमें से पांच ने नोटिस के जवाब दे दिए थे। वहीं पांच प्रतिष्ठानों के स्वामियों के जवाब लंबित हैं। इधर शुक्रवार तक दो अन्य प्रतिष्ठानों को भी नोटिस भेज दिए गए हैं। सहायक श्रम आयुक्त उमेश राय ने बताया कि अब जिले में विभाग द्वारा कुल 17 नोटिस भेजे गए हैं। जिसमें से 10 के जवाब आने के बाद अब सात प्रतिष्ठानों के नोटिसों के उत्तर की प्रतीक्षा की जा रही है। नोटिसों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या फिर अन्य प्रतिष्ठान के स्वामियों के शीघ्र उत्तर न देने पर उनके खिलाफ महामारी एक्ट 1897 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नोटिसों के उत्तरों की जांच की जा रही हैं, वहीं अब भी विभाग की ओर से जिले के ऐसे प्रतिष्ठानों को चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed