{"_id":"6aaae510da257b0bf7003104","slug":"construction-of-the-statue-of-mother-nanda-sunanda-begins-in-ranikhet-ranikhet-news-c-232-1-alm1019-148767-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण शुरू
Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 137वें नंदा देवी महोत्सव के तहत नंदा देवी मंदिर परिसर में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कदली वृक्षों की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में विधि-विधान से प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू किया गया। प्रतिमाओं के निर्माण में कदली वृक्षों से प्राप्त तनों का विशेष रूप से प्रयोग किया जा रहा है। कलाकार पारंपरिक विधि से मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हैं।
प्रतिमा निर्माण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। महोत्सव के तहत नंदाष्टमी के दिन 19 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान हरीश लाल साह, भुवन साह, गौरव भट्ट, प्रमोद कांडपाल आदि मौजूद रहे।