फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Husband, father, mother and brother sentenced to three years

पति, ससुर, सास और देवर को तीन वर्ष की सजा

Mon, 23 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति, ससुर, सास और देवर को तीन-तीन वर्ष के कारावास और प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्तों को धारा 498 (ए) और 3/4 दहेज अधिनियम में तीन-तीन माह की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।

विज्ञापन


दिगोली (बाड़ेछीना) निवासी बची राम की बेटी गौरा का विवाह 10 दिसंबर 2008 को ओम प्रकाश पुत्र सुरेंद्र पाल कोहली निवासी मल्ला मालगांव, रिजर्व पुलिस लाइन अल्मोड़ा के साथ हुआ। विवाह के बाद से ही ससुराली गौरा का उत्पीड़न कर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। उन्होंने पांच जुलाई 2013 की सायं 6:30 बजे गौरा की पिटाई कर दी। गौरा ने इसकी सूचना मायके में दी और अगले दिन मायके वाले गौरा को अपने साथ ले गए। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। गौरा ने छह जुलाई 2013 को पति ओम प्रकाश कोहली, सास चंद्रा, ससुर सुरेंद्र पाल कोहली और देवर पंकज कोहली के खिलाफ महिला थाना अल्मोड़ा में धारा 498 (ए) और 3/4 दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन



यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में चला। अभियोजन की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी अरुण गौड़ ने न्यायालय में छह गवाह परीक्षित कराए। न्यायालय में आरोपियों पर धारा 498 (ए) और 3/4 दहेज अधिनियम में दोष सिद्ध हुआ। न्यायालय ने आरोपियों को धारा 498 (ए) में तीन वर्ष की सजा और पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड, धारा 3/4 दहेज अधिनियम में तीन वर्ष की सजा और पांच-पांच हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed