फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरों ने पुलिस कर्मी के घर का ताला तोड़कर सामान साफ किया

चोरों ने पुलिस कर्मी के घर का ताला तोड़कर सामान साफ किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने पुलिस कर्मी के घर का ताला तोड़कर सामान साफ किया
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के दाड़िमी गांव में शुक्रवार को चोरों ने एक पुलिस कर्मी के घर का ताला तोड़कर गैस चूल्हा, पंखा समेत अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। परिजन घर से बाहर गए हुए हैं। ग्राम प्रहरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। चोरों को पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया है।
विज्ञापन


सल्ट ब्लॉक के दाड़िमी गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र दान सिंह अपना उपचार कराने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनकी पत्नी भी उनके साथ दिल्ली गई है। नारायण सिंह का बेटा उत्तराखंड पुलिस में सेवारत है। घर में कोई नहीं होने के कारण परिजन घर में ताला लगा गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को चोर नारायण सिंह के घर का ताला तोड़कर घर के भीतर घुस गए। चोरों ने घर में रखा गैस चूल्हा, पंखा आदि सामान उड़ा लिया। परिजनों के घर से बाहर होने के कारण चोरी हुए सामान की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्राम प्रहरी ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने पर ही चोरी हुए सामान की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 अप्रैल को इसी गांव में अमर सिंह पुत्र जसौद सिंह की झिपा बाजार स्थित जनरल स्टोर में चोरी हुई थी। जिसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed