फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

अल्मोड़ा में 11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या बढ़कर 149 पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 11 नए मामले आए हैं। यह सभी लोग हाल ही में दिल्ली से लौटे थे और एक महिला को छोड़कर सभी होम क्वारंटीन में थे, जबकि इनमें से एक महिला बेस अस्पताल में भर्ती है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 149 हो चुकी है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या 72 है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में पांच और दो साल के दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में द्वाराहाट ब्लॉक की 58 साल की महिला और 25 वर्षीय युवक समेत दो लोग शामिल हैं। स्याल्दे ब्लॉक के भी दो लोग हैं। दोनों महिलाएं हैं। इनमें 46 वर्षीय महिला होम क्वारंटीन है जबकि 70 वर्षीय महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौखुटिया एक पुरुष और एक महिला समेत दो साल का बच्चा भी शामिल है, जबकि बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ताड़ीखेत और सल्ट के एक-एक युवक समेत हवालबाग ब्लॉक का पांच साल का बच्चा भी संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह सभी लोग 17 जून को दिल्ली से लौटे थे और उसी दिन इनके सैंपल लिए गए। अब जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 149 हो गई है। 72 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 72 एक्टिव मामले हैं और दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed