फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Certificates of teachers across the district will be verified.

Almora News: जिलेभर के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन

Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Certificates of teachers across the district will be verified.
अल्मोड़ा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के पद पर तैनात तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सभी विकासखंडों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक और प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों के सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। विभाग के इस कदम से शिक्षकों के दस्तावेज की जांच प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी होने की शिकायत पर कराई गई जांच के दौरान तीन शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। इसके बाद विभाग ने सभी विकासखंडों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया निष्पक्ष और अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र का मामला सामने आने के बाद जिले में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक व प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना आवश्यक हो गया है। इस संबंध में सभी विकासखंडों में तैनात उप शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक निर्देश जारी किए जा रहे हैं जिसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ ही प्राप्त प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों का संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालयों से सत्यापन कराने के निर्देश शामिल हैं।
विज्ञापन

------
सत्यापन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर प्रमाणपत्रों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शिक्षकों के दस्तावेज की प्रमाणिकता सुनिश्चित करना और नियुक्तियों में पारदर्शिता बनाए रखना है। -हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed