फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asphalt paving from Shikhar T-junction to Lakshmeshwar begins today.

Almora News: शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर तक डामरीकरण आज से

Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Asphalt paving from Shikhar T-junction to Lakshmeshwar begins today.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग से सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। इस मार्ग पर हॉट मिक्स का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने सुचारू यातायात व्यवस्था और डामरीकरण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए आमजन और प्रशासन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि आठ अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक शिखर तिराहे से लेकर लक्ष्मेश्वर तिराहे तक डामरीकरण कार्य किया जाएगा। इस पांच दिवसीय कार्य के दौरान सड़क पर बड़े वाहनों और आम यातायात को नियंत्रित और सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। लोनिवि ने यात्रियों से अपील की है कि डामरीकरण के दौरान असुविधा से बचने के लिए धैर्य बनाए रखें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। वहीं करबला तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक प्रस्तावित डामरीकरण का कार्य क्षेत्र में अचानक हुई बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया है। लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक मौसम खराब होने और तेज बारिश आ जाने के कारण डामरीकरण का काम रोकना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

--
एसएसजे परिसर की सड़क पर तीन दिन चलेगा पैचवर्क

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर की सड़क पर आठ से 10 अक्तूबर तक पैचवर्क कार्य किया जाएगा। परिसर के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से सिमकनी खेल मैदान स्थित गेट से अपर कैंपस गेट तक सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। पैचवर्क के चलते आठ, नौ और 10 अक्तूबर को अपर कैंपस गेट से सिमकनी गेट तक सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसमें सार्वजनिक और निजी दोनों वाहन शामिल हैं। परिसर प्रशासन ने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर वाहनों का संचालन नहीं करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed