{"_id":"5730c1934f1c1b1a14919a3d","slug":"bjp-greeds-me-with-15-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दिया 15 करोड़ का लालच : बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दिया 15 करोड़ का लालच : बिष्ट
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 09 May 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मदन बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने कथित स्टिंग मामले में अपनी बात सामने रखी है। विधायक ने कहा कि भाजपाई पिछले कुछ दिनों से लगातार उन्हें फ्लोर टेस्ट में सरकार के खिलाफ वोटिंग करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसके लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये का लालच भी दिया गया।
उनके अलावा कई अन्य कांग्रेसी विधायकों को भी करोड़ों रुपये का लालच दिया जा रहा है, जो उनकी बात नहीं मान रहे उन्हें धोखे से झूठे स्टिंग के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा है। विधायक बिष्ट ने कहा कि मैं कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ूंगा। विधायक बिष्ट ने कहा कि भाजपा बागी विधायकों को साथ लेकर कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त में लगी हुई है।
हर जगह से मुंह की खाने के बाद भाजपाई धोखे से स्टिंग कर ब्लैकमेल पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि स्टिंग करने वालों के खिलाफ उन्होंने देहरादून में पुलिस में तहरीर दी है। वहीं सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या को लेकर विधायक बिष्ट ने कहा कि वह कांग्रेस की कर्मठ कार्यकत्री हैं, अफवाहें उड़ाने से कुछ नहीं होगा।