{"_id":"5ef0f6008ebc3e4342527004","slug":"almora-lab-almora-news-hld3871450162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में अब 18 करोड़ की लागत से मल्टी परपज टेस्टिंग लैब बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में अब 18 करोड़ की लागत से मल्टी परपज टेस्टिंग लैब बनाने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में कोरोना टेस्टिंग लैब बनाने को लेकर योजना में बार-बार परिवर्तन होने से काम शुरू नहीं हो सका है। अब प्रदेश सरकार ने राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में 18 करोड़ की लागत से बड़ी लैब बनाने का फैसला किया है। विश्व बैंक की सहायता से प्रस्तावित इस लैब के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। लैब में कोरोना समेत सभी तरह के वायरस की जांच भी की जा सकेगी।
प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा में कोरोना की टेस्टिंग लैब बनाने का निर्णय लिया है। पूर्व में इस लैब के लिए उपकरण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मिलने थे लेकिन बाद में प्रदेश सरकार ने करीब आठ करोड़ रुपये लागत की एक उच्च क्षमता की लैब बनाने का फैसला लिया। अब इसमें और बदलाव कर सरकार ने बहुउद्देश्यीय लैब बनाने का निर्णय लिया है। जीएमसी सूत्रों ने बताया कि सरकार प्रदेश में 18-18 करोड़ रुपये की लागत से तीन लैब स्थापित करने जा रही है, जिसमें एक लैब अल्मोड़ा में बनाई जाएगी। इसके लिए विश्व बैंक से पैसा मांगा जा रहा है। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि प्रस्तावित लैब में कोरोना समेत सभी तरह के वायरसों की जांच भी की जा सकेगी। फिलहाल शासन की ओर से हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड को इस लैब का डिजाइन और आगणन तैयार करने को कहा गया है। लैब स्थापित करने की योजना में बार-बार बदलाव होने से देरी हो रही है। फिलहाल अल्मोड़ा सहित पहाड़ के चारों जिलों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं।