फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एक माह पूर्व लापता महिला बरामद

एक माह पूर्व लापता महिला बरामद

Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
एक माह पूर्व लापता महिला बरामद
एकअल्मोड़ा। एक माह पूर्व लापता हुई महिला को लमगड़ा पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। बताया गया कि महिला अपने पति से नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई थी।
विज्ञापन


लमगड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूपा शर्मा पत्नी कृष्ण चंद्र ग्राम डोल, लमगड़ा 10 अक्तूबर को पति से अनबन होने के कारण घर में बगैर बताए चली गई थी। इस संबंध में भैरव दत्त शर्मा पुत्र बची राम शर्मा द्वारा महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता ने बताया कि लगातार तलाशी के बाद महिला के हरिद्वार में होने की सूचना मिली। जिसके बाद बीत दिन पुलिस ने ब्रह्मपुरी हरिद्वार से महिला को बरामद कर लिया और गुनियालेख, नैनीताल निवासी महिला के पिता पूरन चंद्र शर्मा के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में उमेश चंद्र लोहनी, जगदीश पाठक, साईन बानो शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed