{"_id":"64e4831dd484b0ba440f418b","slug":"youth-clashed-with-police-at-teej-fair-in-bareilly-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीज मेले में पुलिसकर्मियों से भिड़ा युवक, बेटी और पत्नी ने दारोगा पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीज मेले में पुलिसकर्मियों से भिड़ा युवक, बेटी और पत्नी ने दारोगा पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Tue, 22 Aug 2023 03:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:13 PM IST
सार
हरियाली तीज मेले में एक युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। हंगामे के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। युवक की पत्नी और बेटी ने दारोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों से भिड़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शाही में हरियाली तीज मेले में सोमवार को जनप्रतिनिधि का ड्राइवर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने झूले के पास पुरुषों के खड़े होने पर आपत्ति की, जिसके बाद यह घटना हुई। आरोप है कि इस दौरान उसने हाथापाई भी की। पुलिस उसे थाने ले गई। वहीं, देर शाम आरोपी की पत्नी और बेटी ने दारोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
कस्बे के सिद्ध बाबा मंदिर के पास स्थित बाग में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेला लगता है। सोमवार को शाम करीब छह बजे कुछ महिलाएं झूला झूल रही थी। यहां कई पुरुष भी खड़े थे। आरोप है कि इनमें से ज्यादातर नशे में थे। मेले में तैनात एक महिला सिपाही ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर वहां खड़ा एक जनप्रतिनिधि का ड्राइवर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी ने दारोगा से भी हाथापाई की। साथ ही मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। थोड़ी देर बाद आरोपी की पत्नी और बेटी भी थाने पहुंच गईं। उन्होंने दारोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। देर रात तक थाने में हंगामा होता रहा। सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन