{"_id":"0db67934-edd5-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"youngster-betrayes-friend-kills-him-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोस्त को घर बुलाया, फिर गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दोस्त को घर बुलाया, फिर गोली से उड़ाया
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला राजधानी से सटे जिले रायबरेली का है। जायस कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक को उसके दोस्त ने घर बुलाकर गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
उसने कितने इत्मीनान से अपने दोस्त की जान ली, इसकी तस्दीक कर रही है गोली मारने की जगह। उसने अपने खास दोस्त पर पीछे से वार नहीं किया।
तमंचा माथे पर रखा और भेजा उड़ा दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। ग्रामीणों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मान रही है कि घटना के पीछे लव-ट्रायंगल है और उसी के आधार पर पुलिस तफ्तीश भी कर रही है।
विज्ञापन
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे भेलई गूजर चोला गांव निवासी मो. अनीस (25) खेती किसानी करता था।
सोमवार सुबह अनीस जायस के तेलियानी गांव निवासी अपने दोस्त राजेश के यहां गया था। घर में उसने तमंचे से अनीस के माथे पर गोली मार दी।