{"_id":"61e448275cb2e901625342bf","slug":"yogi-adityanath-will-contest-uttar-pradesh-assembly-election-2022-from-gorakhpur-know-amar-ujala-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Poll: सीएम योगी के गोरखपुर शहर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए कितने फीसदी लोगों ने इस फैसले को सही माना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Poll: सीएम योगी के गोरखपुर शहर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानिए कितने फीसदी लोगों ने इस फैसले को सही माना?
Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:00 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान शनिवार (8 जनवरी) को हो गया। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से उम्मीदवारी पेश करेंगे। इससे पहले चर्चा थी कि योगी अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से बीते दिन यानी 15 जनवरी को जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में योगी के गोरखपुर से ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया गया।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला ने अपने पाठकों से एक सवाल किया। सवाल था कि क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या-मथुरा की जगह गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव में उतारने का भाजपा का फैसला सही है? इसके जवाब में हमने पाया कि 71.19 फीसदी लोगों ने इस फैसले को सही पाया। इस दौरान 28.81 फीसदी लोग इस फैसले से सहमत नहीं दिखे। हालांकि, अंतिम फैसला तो 10 मार्च विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ सामने आएगा।
विज्ञापन
8 जनवरी को हुआ था चुनावों का एलान
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान शनिवार (8 जनवरी) को हो गया। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी, तीसरे फेज में 20 फरवरी, चौथे फेज में 23 फरवरी, पांचवें फेज में 27 फरवरी, छठे फेज में तीन मार्च और सातवें फेज में सात मार्च को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
इस बार प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या 29 फीसदी बढ़ी है, जो पांचों राज्यों में सबसे ज्यादा है। पिछली बार उत्तर प्रदेश में सात चरण में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच मतदान हुआ था और 11 मार्च 2017 को नतीजे घोषित हुए थे।