फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   wrong questions in pcsj

यूपीपीसीएस-जे में पूछे गए गलत सवाल!

Fri, 20 Sep 2013 12:29 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Sep 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
wrong questions in pcsj

उत्तर प्रदेश के पीसीएस-जे 2013 में गलत सवाल पूछे जाने का आरोप है। इसे लेकर कई अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन


याचिका पर हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक आयोग को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से होनी है। कोर्ट ने आयोग को प्रश्नों के संबंध में विशेषज्ञों की राय लेने का भी निर्देश दिया है।

पीसीएस-जे अभ्यर्थी श्रेयसी अग्रवाल और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति राजेश कुमार और न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खंडपीठ ने सुनवाई की।

पीएससी-जे प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सात सवालों को लेकर याचियों की आपत्ति है। अधिवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि विधि पेपर के सात प्रश्नों के गलत उत्तर दिए गए हैं। सामान्य ज्ञान की परीक्षा में भी कुछ सवाल गलत पूछे गए हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से सही जवाब देने वाले असफल हो गए और गलत उत्तर देने वालों को लाभ मिला। यदि उत्तर सही होते तो इसका लाभ याचियों को मिलता । याचियों ने मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अधिवक्ता ने कहा कि प्रश्नों के जवाब विशेषज्ञों ने तैयार किए हैं। कोर्ट ने कहा कि प्रश्नों और उनके उत्तरों की पुन: जांच करा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed