फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman raped by two men in baghpat district

बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, बनाई सीडी

Fri, 15 Feb 2013 08:58 AM IST
बागपत/खीरी/ब्यूरो
बागपत/खीरी/ब्यूरो Updated Fri, 15 Feb 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
woman raped by two men in baghpat district

बागपत कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को बड़ौत क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया। उससे साढ़े पांच माह तक गैंगरेप किया गया और उसकी अश्लील सीडी भी बना ली गई। अब आरोपियों ने महिला के पति को धमकी दी है कि एक लाख रुपए दो वरना उसकी अश्लील सीडी नेट पर अपलोड कर देंगे। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।

विज्ञापन


सुमन (परिवर्तित नाम) ने बताया कि 30 अगस्त, 2012 को वह घर से अकेली गई थी। रास्ते में दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ गैंगरेप किया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील सीडी भी बना ली। 10 फरवरी, 2013 को मौका पाकर वह वहां से भाग आई। उसने पति व परिजनों  घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


13 फरवरी की रात करीब 7-8 बजे उसके पति को आरोपियों ने धमकी दी कि उसकी पत्नी की अश्लील सीडी बना रखी है। जल्द से जल्द एक लाख रुपए दे दो वरना सीडी को इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। यही नहीं, उसके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एएसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। यदि ऐसी घटना हुई है तो बेहद गंभीर है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कक्षा चार की छात्रा से गैंगरेप
खीरी जिले के एक गांव की 10 वर्षीय रूमा (परिवर्तित नाम) अपनी सहेली के साथ गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में एक गट्ठर उठाने में मदद के लिए बुलाया। जैसे वह उसके पास पहुंची तभी एक और युवक आ गया। दोनों उसके साथ रेप करने लगे तभी उसकी सहेली गांव में जाकर घरवालों को सूचना दी। खून से सनी बच्ची को परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।


सूचना पर एएसपी सौमित्र यादव और सीओ गोला टीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी दलबीर सिंह यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed