{"_id":"999d9378-9ee9-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"woman-raped-by-police-constable-in-pratapgarh-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंसाफ मांगने पहुंची युवती से सिपाही ने किया रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंसाफ मांगने पहुंची युवती से सिपाही ने किया रेप
प्रतापगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। कुंडा में तिहरे हत्याकांड के बाद प्रतापगढ़ में पुलिस लाइन में दुराचार की घटना ने जिले को फिर शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
इंसाफ की आस में पहुंची एक युवती को सिपाही पुलिस लाइन ले गया और उसकी आबरू लूट ली। युवती दुष्कर्म के मामले में न्याय की गुहार लगाने मुख्यालय आई थी। शनिवार को मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रानीगंज कस्बे की 22 वर्षीय युवती के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध थे। शादी का झांसा देकर प्रेमी उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में वह शादी से मुकर गया।
विज्ञापन
मामले में शिकायत करने वह शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंची। वहां किसी ने उसे महिला थाने जाने की सलाह दी। रात करीब आठ बजे युवती पुलिस लाइन स्थित महिला थाने जा रही थी, तभी गेट पर तैनात आरक्षी वीर सिंह ने उसे रोक लिया और खुद ही इंसाफ दिलाने का भरोसा देने लगा।
वीर सिंह उसे अफसरों से मिलाने का झांसा देकर पुलिस लाइन स्थित अपने आवास ले गया और दुराचार किया। सिपाही ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसे गेट पर छोड़ दिया। युवती शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एएसपी आशाराम ने बताया कि मेडिकल के लिए युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।