{"_id":"aa8d6006-4b1e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"woman-raped-at-robertsganj-railway-station-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रेन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ट्रेन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप
सोनभद्र/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2012 09:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ मध्यप्रदेश में स्थित मायके जाने के लिए राबर्ट्सगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही जौनपुर की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के समय पति उस वक्त कुछ सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसकी तहरीर पर कनहर के प्रधान शिवकुमार, राजेंद्र के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों अभी फरार हैं।
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र में सोहदवल गांव का एक दंपती छोटे बच्चे के साथ बुधवार शाम करीब सात बजे राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उनको मध्य प्रदेश जाना था। वे ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान दंपती की मुलाकात पहले से स्टेशन पर मौजूद दो लोगों से हुई। दोनों ने उसी ट्रेन से स्वयं जाने की बात कहकर उनसे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
ट्रेन विलंब होने के कारण शाम करीब साढ़े सात बजे पत्नी और बच्चे को छोड़कर पति सामान लेने कस्बे में चला गया। इस बीच दोनों आरोपी महिला का मुंह बंद कर निर्जन स्थान पर उठा ले गए। और वहां उससे रेप किया। वारदात के बाद दोनों महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पति के वापस आने पर महिला ने आपबीती बताई। इस पर दोनों थाने पहुंचें और पुलिस को पूरी बात बताई।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह महिला को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने बताया कि भतीजे की मौत की सूचना पाकर वह मायकेवालों से मिलने जा रही थी। प्रभारी इंस्पेक्टर सीताराम यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कनहर के प्रधान शिवकुमार और राजेंद्र के खिलाफ 376 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।