फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   woman killed for dowry in kushinagar

दहेज के लिए तेजाब पिलाकर विवाहिता की हत्या, देवर रखता था गलत निगाह

Fri, 26 Oct 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Updated Fri, 26 Oct 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
woman killed for dowry in kushinagar
demo pic

कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में दहेज के लिए तेजाब पिलाकर कर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों ने दहेज के साथ विवाहिता के प्रति उसके देवर की बदनीयति का भी आरोप लगाया है। सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात बता रही है।

विज्ञापन


क्षेत्र के मिश्रौली गांव के निवासी अब्बास के दो बेटों और दो बेटियों में 25 वर्षीय नूरी हलीमा सबसे छोटी थी। उसका निकाह सितंबर 2017 में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ही सेमरा बाजार समसुद्दीन के साथ हुआ था। मृतका की भाभी रुखसाना पत्नी जहीरुद्दीन का आरोप है कि उसकी ननद नूरी हलीमा के ससुराल जाने के बाद से ही शौहर, ससुर, सास और देवर दहेज के लिए अक्सर मारते पीटते थे। बार-बार प्रताड़ित होने के चलते वह कई बार मायके भी आई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि 24 अक्टूबर की सुबह नूरी हलीमा के ससुराल वालों ने उसे जबरदस्ती तेजाब पिला दिया। उसके बाद दोपहर में उन्हें फोन पर सूचना दी। जब वह परिवार के लोगों के साथ गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं तो डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उसके ननद की मौत हो गई। उसने यह भी आशंका जताई कि ससुरालवाले शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफन करने की तैयारी में थे। पीड़ित भाभी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुखसाना की इस शिकायत की तस्दीक पोस्टमार्टम हाउस आए नूरी हलीमा के चचेरे भाई इरशाद आलम, मामा मंजर अली, चाचा अमीरुद्दीन और मौसेरे भाई सरफराज अहमद ने भी की। इन लोगों ने भी नूरी हलीमा को जबरन तेजाब पिलाकर उसकी जान लेने की बात बताई। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये नकद, एक बाइक और एक सोने की चेन की मांग की जा रही थी। जबकि नूरी हलीमा के देवर की उस पर गलत निगाह थी। एसएसआई जगमोहन राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। नूरी हलीमा की मौत टॉयलेट सफाई के लिए प्रयुक्त होने वाले तेजाब के पीने की वजह से होने की बात सामने आ रही है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed