{"_id":"fc7c13b6-f0a1-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"woman-burnt-alive-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच दबंगों ने युवती को सरेआम जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच दबंगों ने युवती को सरेआम जिंदा जलाया
बिजनौर/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गांव मुढ़ाल में दबंगों ने अपमान का बदला लेने को सभी हदें पार कर दीं। एक युवती को पकड़कर बीच सड़क पर गिराकर सरेआम जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
युवती मदद को चिल्लाती रही, लेकिन उसे किसी ग्रामीण ने नहीं बचाया। इस दिल दहलाने वाले कृत्य को अंजाम देने के आरोप में पांच आरोपियों को नामजद कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हीमपुर मुस्तकीम के मुताबिक गांव मुढ़ाल निवासी कैलाश की किशोरी पुत्री 25 दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। तीन दिन बाद वह उन्नाव से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
कैलाश और उसके परिजनों को शक था कि किशोरी को भगाने में गांव के ही निवासी सूरज सिंह की पुत्री किरन (18) का हाथ रहा है। वह किरन से बदला लेने की फिराक में लगे थे।
किरन गुरुवार रात करीब साढे़ नौ बजे पड़ोस की परचून की दुकान से मामा के लिए बीड़ी, माचिस लेकर लौट रही थी। इस बीच कैलाश, भीम सिंह, पिंटू, अजय और बबलू ने घर के पास सड़क पर किरन को घेर लिया तथा उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद वे फरार हो गए। आग में घिरी किरन वहां से भागकर अपने घर के आगे चीखती चिल्लाती हुई गिरकर बेहोश हो गई।
किरन की मां निर्मला देवी और मामा छोटे उस बचाने को आए। पुलिस को सूचना देने पर रात में ही किरन को चांदपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से बिजनौर जिला अस्पताल लाया गया। देर रात अस्पताल में किरन ने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल में मृत्यु पूर्व बयान में किरन ने एसडीएम सदर मंजू लता को उसे जलाने वाले पांचों आरोपियों के नाम बताए। पांचों आरोपियों के खिलाफ हीमपुर थाने में मृतका के पिता सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
एसओ के अनुसार कैलाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।