{"_id":"661f26b6-b162-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"wife-did-not-returned-then-murdered-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मायके से नहीं आई तो कर दी ससुर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी मायके से नहीं आई तो कर दी ससुर की हत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर इलाके के बख्तावर गांव में रविवार देर रात एक युवक ने अपने सास-ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। जख्मी हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ससुर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सास को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक पत्नी के मायके से वापस न आने से नाराज था। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ,सूरज (45 वर्ष) पत्नी अनीता (40 वर्ष) के साथ बख्तावरपुर गांव में रहते थे। रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि किसी ने दंपति पर चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूरज के पेट में चाकू के जख्म थे, जबकि अनीता के हाथ पर चाकू के निशान थे।
विज्ञापन
अनीता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दामाद प्रमोद ने उन पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि प्रमोद जिंदपुर में रहता है।
तीन साल पहले बेटी पिंकी से शादी हुई थी। उनकी दो साल की बेटी है। शादी के बाद से ही दंपति में अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले पिंकी ससुराल से मायके आ गई थी।
रविवार को प्रमोद पत्नी को वापस ले जाने के लिए ससुराल आया था। जहां पता चला कि पिंकी अपनी नानी के घर आजादपुर गई हुई है।
प्रमोद वहां से आजादपुर पहुंचा और पत्नी को साथ चलने के लिए कहा। उसके मना करने पर वह उसके परिजनों की हत्या करने की धमकी देकर वहां से चला गया।
साढ़े 12 बजे रात वह ससुराल पहुंचा ओर सास पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए सूरज के पेट में चाकू घोंपकर वह फरार हो गया। प्रमोद टैंपो चलाता है।