{"_id":"e499fd5c-c3e3-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"wedding-twist-surprise-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा निकला शादीशुदा तो देवर से रचा दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा निकला शादीशुदा तो देवर से रचा दी शादी
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में युवती से प्रेम विवाह के बाद उसे झांसा देकर दोबारा शादी के लिए पहुंचना एक युवक को भारी पड़ गया। पति के दोबारा विवाह करने की सूचना पर युवती अंबेडकरनगर पहुंची और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख युवक के छोटे भाई की बारात निकली और उसकी शादी करवाई गई।
वहीं थाने में पुलिस की मौजूदगी में युवक व उसकी पत्नी ने एक दूसरे को फूल माला पहनाई। इसके बाद दोनों असम के लिए रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक, यूपी के अंबेडकर नगर स्थित आलापुर के मकरही गांव निवासी अखिलेश यादव (25) नौकरी के लिए असम गया था। वहां वह पीओपी ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने अपने साथ काम करने वाले एक मजदूर की बहन उर्मिला से शादी कर ली। दोनों साथ-साथ रहने लगे। उर्मिला गर्भवती हो गई।
दूसरी तरफ, अखिलेश के घर वालों ने उसका विवाह आजमगढ़ जिले में 23 मई को तय कर दिया। विवाह नजदीक आने पर अखिलेश ने उर्मिला को अपने घर ले चलने की तैयारी का झांसा दिया और गांव चला आया।
विज्ञापन
इस दौरान उर्मिला को असलियत पता चल गई। मंगलवार को उर्मिला अपने पिता के साथ अकबरपुर पहुंची और एसपी से मुलाकात की।
उर्मिला गुरुवार को आलापुर थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी लड़के को थाने बुलवाया और आजमगढ़ में उस लड़की के परिजनों को सूचना दी, जहां बारात जानी थी।
विवाद बढ़ने की वजह से अखिलेश के छोटे भाई की बारात विवाह के लिए आजमगढ़ निकली और उसकी शादी करवाई गई।
उधर, थाने स्थित शिवमंदिर पर तहसीलदार रामजीत मौर्य की मौजूदगी में अखिलेश व उर्मिला ने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर फिर से विवाह किया।