{"_id":"6a8c6ac59e0eb3c0130915bf","slug":"lucknow-learned-to-break-locks-on-youtube-former-guard-stole-items-worth-15-lakh-from-a-temple-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, पूर्व गार्ड ने मंदिर से चुराया 15 लाख का सामान, गिरफ्तार किया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, पूर्व गार्ड ने मंदिर से चुराया 15 लाख का सामान, गिरफ्तार किया गया आरोपी
Mon, 24 Aug 2026 09:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:54 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से ताला खोलने का तरीका सीखा था। 20 अगस्त की रात वह पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर मंदिर पहुंचा था। उसने सिरिंज से पेट्रोल डालकर माचिस से ताले में आग लगा कर उसे खोलने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखने के बाद बाजारखाला स्थित जैन मंदिर चैत्यालय के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने मंदिर से भगवान अनंतनाथ की अष्टधातु प्रतिमा व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। बाजारखाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15 लाख है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के महौली जहांसापुर निवासी संजय शुक्ला है। आरोपी को विभूतिखंड में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने से पकड़ा गया है। आरोपी ने 20 अगस्त की रात मंदिर से भगवान की प्रतिमा, चांदी के पांच पंचमेरू, पांच सिंहासन और नकदी चोरी की थी। अगले दिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व बसपा एमएलसी शहनवाज राणा के घर और सुधा स्टील से दो करोड़ नकद बरामद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए दान किए चार करोड़, कहा- वेतन और सुविधाएं बढ़ाएं
छह माह पहले काम से निकाला गया था आरोपी
इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय गुलजार नगर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह मंदिर की देखभाल व सुरक्षा भी करता था। इसलिए उसे मंदिर में आने वाले चढ़ावे व अन्य कीमती चीजों की जानकारी थी। छह माह पूर्व आरोपी को चोरी करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है।
पेट्रोल भरकर ताला जला कर तोड़ने की थी कोशिश
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब से ताला खोलने का तरीका सीखा था। 20 अगस्त की रात वह पेट्रोल, सिरिंज और प्लास लेकर मंदिर पहुंचा था। उसने सिरिंज से पेट्रोल डालकर माचिस से ताले में आग लगा कर उसे खोलने की कोशिश की थी। ताला न खुलने पर उसने प्लास से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।