फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Video of Tehsildar peshkar taking bribe goes viral in ballia SDM orders inquiry

Ballia: तहसीलदार के पेशकार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Mon, 26 Dec 2022 04:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 26 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

बलिया के बेल्थरारोड स्थित तहसील कार्यालय पेशकार का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक से रिश्वत में रुपये लेते हुए दिख रहा है। 

विज्ञापन
Video of Tehsildar peshkar taking bribe goes viral in ballia SDM orders inquiry

विस्तार

बलिया के बेल्थरारोड स्थित तहसील कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ माह पूर्व सीओ चकबंदी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। तहसीलदार के पेशकार का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक से रिश्वत में रुपये लेते हुए दिखाए गए हैं। वीडियो वायरल होते ही तहसील प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि अभी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक तहसीलदार कोर्ट में एक मामले के संबंध में पेशकार ने तहसीलदार को पैसा देने के नाम पर रिश्वत की मांग की है। करीब 70 सेकंड के वीडियो में तहसीलदार न्यायालय में अपने चेयर के पास खड़ा पेशकार मोलभाव भी करता दिख रहा है। अंत में 500-500 के नोट लेकर अगले दिन काम होने का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन


पैसा लेने वाला तहसील में प्रमाण पत्र लिपिक पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। वह कुछ माह पहले ही परिचारक पद से प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान समय अपने मूल पद के साथ तहसीलदार कोर्ट में पेशकार पद से भी संबद्ध है। वीडियो में पैसा लेते हुए दिख रहा पेशकार पूर्व में पैसे के लेनदेन के मामले में बदनाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोपी पेशकार का कहना है कि उसने किसी से पैसा नहीं लिया है। वायरल वीडियो में पैसा दे रहा व्यक्ति उन्हीं का बकाया पैसा लौटा रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है।

इसकी जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस बीच भाजपा नेता सहती राजभर व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मानव ने प्रमुख सचिव व आला अधिकारियों को पत्र भेज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed