{"_id":"6dec6362aeb03145554905533163f8dd","slug":"vdo-recruitment-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जानिए, कैसे की जाएगी 2699 वीडीओ की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जानिए, कैसे की जाएगी 2699 वीडीओ की भर्ती
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के 2699 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। ग्राम्य विकास आयुक्त की ओर से जल्दी ही विज्ञापन प्रकाशित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में 4 जुलाई के अंक में ही खुलासा कर दिया था।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरविंद सिंह गोप ने यहां बताया कि रिक्त पदों पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट विज्ञान और कृषि के साथ डोएक सोसाइटी द्वारा जारी सीसीसी प्रमाणपत्र होगा। विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि तीन माह होगी।
विज्ञापन
आवेदक केवल एक ही जिले से आवेदन कर पाएंगे लेकिन उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि तक जिले में परिवर्तन कराने का हक रहेगा। विज्ञापन प्रकाशित होने के दो महीने बाद आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट सक्रिय की जाएगी।
गोप ने बताया कि आनलाइन आवेदनपत्रों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी जिसे आवेदकों और जनसामान्य के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
आवेदकों को आपत्ति के लिए एक सप्ताह का मौका भी दिया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।