फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   varun gandhi yogi adityanath promotion Bill

बिल के खिलाफ वोट देंगे वरुण और आदित्यनाथ

Thu, 20 Dec 2012 12:26 AM IST
बरेली/इलाहाबाद/ब्यूरो
बरेली/इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 20 Dec 2012 12:26 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi yogi adityanath promotion Bill

सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वरुण गांधी ने भी प्रमोशन में आरक्षण के बिल का खुला विरोध किया है। बुधवार को उन्होंने फोन पर बताया कि मंगलवार को ही उनकी और गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ बैठक हुई है।

विज्ञापन


बैठक में उन दोनों ने बिल को समर्थन देने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया था। वरुण गांधी ने यह भी साफ किया कि लोकसभा में वे दोनों बिल के खिलाफ वोट देंगे और यह पहले इसलिए बता रहे हैं ताकि बाद में पार्टी नेतृत्व अनुशासन तोड़ने का आरोप न लगा सके। इस बीच, वोटों के नफा-नुकसान का आकलन कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा में बिल को पास न होने देने का भरोसा दिया है। पूरे मामले पर अपनी राय रखते हुए युवा सांसद ने कहा कि इस बिल को समर्थन का फैसला करना बुद्धि के भ्रष्ट होने का परिचायक है। यह पैर में कुल्हाड़ी मारना नहीं बल्कि सीधे सिर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल का समर्थन करने से अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दहाई के अंक में सीटें निकालना भी दुष्कर होगा। वरुण ने कहा कि वह अपने जनाधार के बूते जीतते हैं, भाजपा के वोट बैंक के आधार पर नहीं। इसलिए पार्टी नेतृत्व भले ही बिल का समर्थन करे लेकिन वह ऐसा करके अपने भविष्य को दांव पर नहीं लगाने वाले।

प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने संसद में बिल को समर्थन देने के निर्णय पर पुनर्विचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से गुहार लगाई है। उन्हें भरोसा है कि पार्टी लोकसभा में इस बिल का समर्थन नहीं करेगी। इस बीच, यूपी के विधायकों ने जिस अंदाज में विरोध का बिगुल फूंका है उसे केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार शाम चार बजे आपात बैठक बुलाई है, जिसमें यूपी के सभी 48 विधायक शामिल होंगे। वाराणसी से बुधवार देर शाम इलाहाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि पदोन्नति में आरक्षण के मसले पर पार्टी बिल का समर्थन कर रही थी लेकिन अब स्थिति पहले जैसी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed