{"_id":"5fcfdd458ebc3ecf8555b0d9","slug":"ztv-city-news-vns5624037159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको लगता है ब्रह्मराक्षस से डर : चेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको लगता है ब्रह्मराक्षस से डर : चेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ब्रह्मराक्षस-2 के मुख्य किरदार चेतन हंसराज से मंगलवार को अमर उजाला ने खास बातचीत की। इस दौरान एक कॉन्टेस्ट भी आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आइए चेतन हंसराज की जुबानी ही जानते हैं सीरियल ब्रह्मराक्षस-2 के बारे में वे क्या कुछ कह रहे हैं।
शो के बारे में चेतन हंसराज ने कहा कि ब्रह्मराक्षस की छवि देखकर सबको डर लगता है। जिन दर्शकों से बातचीत हुई और उन्होंने जो जवाब दिए वह सभी परफेक्ट हैं। एकता जी (एकता कपूर) ने मुझसे कहा था कि आप ब्रह्मराक्षस का रोल कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने उस वक्त खुलासा करने से मना किया था। आज मैं जहां भी हूं बालाजी का उसमें बड़ा रोल है। पिछले 16 सालों से मैं उनके साथ जुड़ा हुआ हूं। शो को लेकर जिस तरह दर्शकों की प्रतिक्रिया आ रही है उससे मैं बहुत खुश हूं।
चेतन हंसराज आगे कहते हैं कि ये ऐसा शो है जहां बहुत सारा वीएफएक्स है। इसे शूट करना आसान नहीं है। एक-एक सीन को करते वक्त बहुत ध्यान रखना पड़ता है। कई बार हमें 16-16 घंटे काम करते हुए हो जाते हैं। लगातार इसकी शूटिंग होती है। कई बार हम केवल दो घंटे ही सो पाते हैं। आप को बता दे की जी टीवी चैनल पर हाल ही में रोमांचक शो ब्रह्मराक्षस का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। बालाजी टेलीफिल्म्स के निर्माण में बने इस शो ने पहले एपिसोड के प्रसारण के साथ ही लोगों में एक अलग तरह का कौतूहल पैदा कर दिया है। यह शो जी टीवी पर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है। अमर उजाला द्वारा चुने गए विजेताओं में लखनऊ से अक्षरा वाजपेयी, मेरठ से वर्षा रानी, आगरा से रवि जैन, कानपुर से मो. फैज तथा वाराणसी से प्रवीण गुप्ता भी शो के दौरान मौजूद रहे और मुख्य कलाकार से बातचीत की।
विज्ञापन
ब्रह्मराक्षस का जिक्र आते ही मन में उभरती है खूंखार आकृति
चेतन हंसराज से हुई इस खास बातचीत के दौरान वाराणसी के प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि हम लोग ब्रह्मांड की बनाई हुई पृथ्वी पर रहते हैं। यानी पूरी सृष्टि एक प्रकार से ब्रह्मांड का अंश है। जो हमारे जीवन के आस पास मौजूद है। ब्रह्मराक्षस का जिक्र आते ही मन में एक खूंखार आकृति वाला, लंबी भुजाओं वाला, बड़े मुंह और बड़े दांतों वाला, काला मगर छाया सा दिखने वाला, धीरे धीरे हमारे सारे ग्रह नक्षत्र को अपने मुंह में दबा लेने वाला और हमारी पृथ्वी को बदलने वाले जैसे दानव के वास्तविकता में होना प्रतीत होता है।