फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   zonal office of varanasi nagar nigam will setup in across Ganga in ramnagar

Varanasi News: गंगा पार भी होगा नगर निगम का जोनल कार्यालय, शासन को भेजी जाएगी वार्डों के परिसीमन की रिपोर्ट

Mon, 22 Aug 2022 09:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 09:02 AM IST
सार

वाराणसी नगर निगम की सीमा में रामनगर पालिका परिषद और सूजाबाद डोमरी नगर पंचायत के अलावा 87 गांवों को शामिल किया गया है। नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
zonal office of varanasi nagar nigam will setup in across Ganga in ramnagar
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आने वाले दिनों में गंगा पार रामनगर में भी वाराणसी नगर निगम का नया जोनल कार्यालय होगा। वर्तमान में पांच जोनल कार्यालय हैं। इनमें वरुणा पार एक जोनल कार्यालय शामिल है। दरअसल नगर निगम की सीमा में रामनगर पालिका परिषद और सूजाबाद डोमरी नगर पंचायत के अलावा 87 गांवों को शामिल किया गया है। नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। जिसकी रिपोर्ट इसी सप्ताह तक शासन को भेजी जानी है।

विज्ञापन


परिसीमन के बाद आने वाले दिनों में नगर निगम में 100 वार्ड और सात जोन होंगे। नगर निगम के जानकारों के अनुसार अब 10 वार्ड और दो जोन बढ़ेंगे। 2011 की जनगणना के आधार पर ही वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। 2011 की जनगणना में नगर निगम की आबादी 11.98 लाख है।
विज्ञापन


इसके अलावा 87 गांवों को नगर निगम में शामिल किया गया है। इनकी आबादी 3.5 लाख है। रामनगर पालिका और सूजाबाद पंचायत की आबादी 70 हजार है। कुल मिलाकर अब 16,36,700 आबादी हो गई। नियमानुसार 15 से 18 लाख की आबादी पर 100 वार्ड बनाने का प्रावधान है। ऐसी स्थिति में एक से दो जोन भी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त  दुष्यंत कुमार मौर्या ने कहा कि शासन से मिले निर्देश के बाद वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। इस हफ्ते रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी ताकि जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही पूरी की जा सके। आबादी के हिसाब से वार्ड और जोन कार्यालय बढ़ेंगे। 

रामनगर पालिका परिषद कार्यालय जोन कार्यालय में होगा तब्दील

जानकारों का मानना है कि जोन कार्यालय के लिए स्थान की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में रामनगर में पालिका परिषद का कार्यालय है। जिसे जोन कार्यालय में तब्दील किया जा सकता है। इससे निर्माण कार्य का खर्च बचेगा। केवल वहां पर जोनल कार्यालय पर होने वाली व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed