फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   zila panchayat adhyaksh election bjp trusting on winning candidate either old leaders in purvanchal Rebels of other parties being given preference after joining party

जिपं चुनाव: पूर्वांचल में टिकाऊ नहीं, जिताऊ प्रत्याशी पर भाजपा को भरोसा, दूसरे दलों के बागियों को पार्टी में शामिल कराकर दी जा रही वरीयता

Sat, 26 Jun 2021 10:29 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Jun 2021 10:29 AM IST
सार

एमएलसी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिकस्त झेलने के बाद अब सत्ताधारी पार्टी किसी भी कीमत पर जिला पंचायत का चुनाव जीतना चाहती है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में दूसरे दलों से चुनाव जीते जिला पंचायत सदस्यों को आननफानन में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
zila panchayat adhyaksh election bjp trusting on winning candidate either old leaders  in purvanchal Rebels of other parties being given preference after  joining party
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। यही कारण है कि पार्टी ने अपने पुराने और टिकाऊ कार्यकर्ताओं की बजाय पूर्वांचल में जिताऊ दावेदारों पर भरोसा जताया है। धनबल और बाहुबल से जुड़े इस चुनाव में पूर्वांचल के कई बाहुबली भी सक्रिय हैं और अपनी जीत का दावा करके भाजपा में जगह बना लिए हैं। 

विज्ञापन


एमएलसी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शिकस्त झेलने के बाद अब सत्ताधारी पार्टी किसी भी कीमत पर जिला पंचायत का चुनाव जीतना चाहती है। वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में दूसरे दलों से चुनाव जीते जिला पंचायत सदस्यों को आननफानन में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें मैदान में उतारा गया है। हालांकि पार्टी के इस निर्णय से अब भीतरघात का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


कारण, पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ता इस कवायद से सहमे हैं। हालांकि जौनपुर और सोनभद्र की सीट अपना दल के खाते में जाने पर भी भाजपा में विरोध के सुर उठने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जुड़े वाराणसी जिला पंचायत में भाजपा ने पूनम मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। पूनम के ससुर मोतीलाल शास्त्री राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सपा के मजबूत सियासी तिलिस्म को तोड़ने के लिए भाजपा ने 37 दिन पहले पूनम को पार्टी में शामिल किया। हालांकि पार्टी के कई दावेदार इस निर्णय के बाद पदाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंचल सिंह की पत्नी सपना सिंह पर भाजपा ने गाजीपुर में दांव लगाया है।

मतदान से नौ दिन पहले इन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी और जीत के दौरान ही इनके साथ विवाद हो गया था। 31 मतों से पराजित अंजना सिंह ने न्यायालय में भी वाद दाखिल किया है। ऐसे ही बलिया में सुभासपा प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत सदस्य पद पर विजय हासिल करने वाली सुप्रिया यादव अब भाजपा की उम्मीदवार हैं। 

बसपा के बाहुबली पूर्व एमएलसी के करीबी पर दांव

zila panchayat adhyaksh election bjp trusting on winning candidate either old leaders  in purvanchal Rebels of other parties being given preference after  joining party
राजू कन्नौजिया - फोटो : सोशल मीडिया।
मिर्जापुर में भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशी न सिर्फ अप्रत्याशित हैं, बल्कि बसपा के बाहुबली पूर्व एमएलसी के इर्द-गिर्द घूमती सियासत की तस्वीर बयां कर रही है। बसपा के पूर्व बाहुबली एमएलसी के करीबी राजू कनौजिया सिटी-चार से बसपा के टिकट पर ही चुनाव जीते हैं और भाजपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

2019 के चुनाव में चंदौली लोकसभा सीट पर जीत के लिए डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बाहुबली पूर्व एमएलसी की मदद ली थी, मगर उन्हें पार्टी में शामिल नहीं कराया था। मगर, मिर्जापुर मौजूदा सियासत बाहुबली को भाजपा में लाने की कवायद के रूप में देखी जा रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

वाराणसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन होगा।  प्रत्याशी दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 29 को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को मतदान दोपहर तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व एक अनुमोदक ही जा सकता है। इसके अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सपा के प्रत्याशी चंदा यादव जेपी मेहता से नामांकन करने जाएंगी। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी पूनम मौर्या सर्किट हाउस से नामांकन करने जाएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed